इन कारणों से चेहरे पर होते हैं कील और मुंहासे, जानिए
आजकल के प्रदूषण भरे माहौल में चेहरे पर कील मुहासे होना आम बात है, परंतु कुछ लोगों के चेहरे पर जरूरत से ज्यादा कील मुंहासे हो जाते हैं।अंग्रेजी में इन्हें पिंपल कहते हैं।चेहरे पर ज्यादा कील मुंहासे होने से व्यक्ति का चेहरा खराब लगने लगता है तथा व्यक्ति हमेशा आत्मविश्वास से कमजोर रहता है। पाठकों दैनिक जीवन में बहुत से ऐसे लोग कुछ ऐसे काम करते हैं जिसके कारण चेहरे पर कील मुंहासे आने की शुरुआत हो जाती है।आज हम आपको उन भुलों के बारे में बताने वाले हैं जिसके कारण आप के चेहरे पर जरूरत से ज्यादा कील मुंहासे होने लगते हैं जिसके कारण आपको कई बार परेशान होना पड़ता है चलिए जानते हैं।
चेहरे पर पिंपल होने का मुख्य कारण है हमारी दिनचर्या।वर्तमान के समय में हमारी दिनचर्या काफी व्यस्त हो गई है जिसके कारण हमें देर रात तक जागना पड़ता है।देर रात तक जागने से हमारे शरीर के हार्मोन में बदलाव आता है, जिसके कारण चेहरे पर कील मुंहासे निकल आते हैं, जो चेहरे को खराब बनाते हैं।
हमारे में से कई लोग सुंदर दिखने के लिए अलग अलग ब्रांड की क्रीम तथा पाउडर का इस्तेमाल करते हैं परंतु बाजार में उपलब्ध इन कॉस्मेटिक्स चीजों के इस्तेमाल से हमारे शरीर को फायदा होने की जगह नुकसान ज्यादा होता है। इसलिए जहां तक हो सके क्रीम और पाउडर का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए जिससे चेहरे पर आने वाले कील मुंहासे ना हो।
गलत समय पर आहार लेना भी शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।गलत समय पर आहार लेने से शरीर के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, साथ ही व्यक्ति का रक्त अशुद्ध हो जाता है जिसके कारण चेहरे पर कील और मुंहासे होने लगते हैं।अपना रक्त शुद्ध करने के लिए प्राकृतिक उपाय के तौर पर आप नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Source : Binghow health