अनचाहे बालों को जड़ से खत्म करने का जबरदस्त घरेलू उपाय
आज के इस मॉडर्न जमाने में हर कोई अपने आप को खूबसूरत दिखाना चाहता है| लेकिन खूबसूरती को दिखाने के लिए अनचाहे बालों को हटाना भी बेहद जरूरी है| तभी तो खूबसूरती सामने आती है| लेकिन यदि अनचाहे बाल लड़कों के शरीर पर है तो हैंडसम लगते हैं| लेकिन यदि बाल लड़कियों के चेहरे पर हो तो वह काफी खराब लगते हैं| अक्सर महिलाएं अनचाहे बालों को हटाने के लिए न जाने कितने तरह के उपाय करती हैं| यंहा तक की बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं| लेकिन जब ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो त्वचा पर फायदा कम नुकसान ज्यादा होता है| इसीलिए आज के इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसा कमाल का नुस्खा बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप अपने शरीर के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं| इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको हल्दी, कच्चा दूध, बेसन और नींबू की आवश्यकता होगी| इस नुस्खे को बनाने का तरीका भी काफी आसान है और इस नुस्खे की मदद से शरीर पर होने वाले अनचाहे बालों से राहत पा सकते हैं तो फिर आइए जानते हैं विस्तार से..
इस नुस्खे को बनाने के लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच बेसन आधी छोटी चम्मच हल्दी लें और हल्दी के बाद तीन चम्मच कच्चा दूध डालकर उन्हें अच्छे से मिक्स कर लें और मिक्स करने के बाद आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं और एक पेस्ट तैयार कर लें| अब इस पेस्ट को उस जगह पर लगाएं जहां से आप अनचाहे बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं| जब यह पेस्ट सूख जाए तो हाथों की सहायता से साफ कर लें और ठंडे पानी से धो लें| ऐसा करने से आपको पहली बार से ही अपने शरीर में काफी अच्छा फर्क देखने को मिलेगा|