अगर आप भी करते हैं जामुन का सेवन तो जरूर पढ़ें ये खबर
जामुन गर्मी के मौसम में पाया जाने वाला एक फल है। जामुन को अंग्रेजी में ब्लैक प्लम कहते हैं। जामुन का फल आमतौर पर काले या गहरे गुलाबी रंग का होता है और बहुत सारे औषधीय गुणों से युक्त होता है। जामुन के फायदे और स्वास्थ्य की दृष्टि से कई विकारों को दूर करने के लिए आयुर्वेद में भी जामुन के फल, छाल, पत्तियों एवं बीजों का उपयोग जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। ज्यादातर घरों में अच्छी सेहत के लिए लोग जामुन का उपयोग स्नैक्स के रूप में भी करते हैं। जामुन की गुठली के फायदे भी अनेक है जामुन का उपयोग सिरका बनाने में भी किया जाता है जो कई विकारों को दूर करने में इस्तेमाल किया जाता है। आइये आज हम आपको बताते हैं जामुन के सेवन से होने वाले जबरदस्त फायदें।
रक्त की कमी को दूर करने में
जामुन में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। साथ ही इसमें आयरन भी होता हैं, जो खून की कमी को दूर करता है। यह ब्लड प्यूरीफाइड भी करता है। जिन लोगों को खून की कमी या एनीमिया की शिकायत हो उनके लिए जामुन का सेवन करना फायदेमंद होता हैं।
डायबिटीज के इलाज में
Third party image reference
जामुन में पाया जाने वाला ग्लूकोज और फ्रक्टोज के रूप में मिलने वाली शुगर आपके शरीर को हाईड्रेट करने के साथ ही कूल और रिफ्रेश भी करता है। जिससे शुगर कंट्रोल रहती है। डायबिटीज के रोगी जामुन की गुठलियों को सुखाकर, पीसकर उनका सेवन करें। इससे शुगर का स्तर ठीक रहता है।
स्मरण शक्ति में फायदेमंद
Third party image reference
जब दिमाग की कोशिकाओं की क्षमता कम हो जाती है तो स्मरण शक्ति भी घट जाती है। जामुन को खाने से स्मरण शक्ति बढती है क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेन्ट्स विशेष रूप से फ्लेबोनायड्स पाया जाता है।