भुना चना खाने से खत्म हो जाती है ये 6 बड़ी बीमारियां, जानिए खाने का सही तरीका
आप सभी ने भुने हुए चने तो जरूर खाए होंगे और ये खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। भुने हुए चने खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है।
भुने चने खाने के फायदे :-
1. अगर आपको कभी सर्दी-जुकाम या बुखार हो जाए तो आप रात को 50 ग्राम भुने हुए चने तवे पर गर्म करके खाएं। इससे आपको कई सारे पोषक तत्व मिलेंगे और बीमारी से लड़ने में आपको ताकत मिलेगी।
2. जिन लोगों को शुगर की बीमारी है, उनको सुबह और शाम खाली पेट 20 से 25 ग्राम भुने चने खाने चाहिए। इससे बीटा कोशिकाएं सही तरीके से काम करने लगती हैं।
3. जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है, उनको प्रतिदिन 20 ग्राम भुने हुए चने दूध के साथ सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में आयरन और विटामिन बी12 की कमी पूरी होती है और खून तेजी से बढ़ता है।
4. कुछ लोगों को अक्सर सांस लेने में तकलीफ होती है, ऐसे लोगों को सुबह 50 ग्राम चने खाली पेट खाने चाहिए। इससे आपके शरीर में एल्बमिन की मात्रा बढ़ती है और सांस संबंधी बीमारियां दूर होती हैं।
5. अगर किसी व्यक्ति को पेशाब करने में जलन होती है तो उसे प्रतिदिन 50 ग्राम भुने हुए चने खाने से 7 दिनों में पेशाब की जलन ठीक हो जाती है।
6. जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उनको प्रतिदिन 50 ग्राम भुने हुए चने खाने चाहिए और अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।