बस 5 उपाय और पेट की चर्बी छू-मंतर हो जाएगी, जानें सरलतम उपाय

आधुनिक समय में मोटापा एक बीमारी के रूप में तेजी से फैला रहा है।इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि हम शारीरिक श्रम उतना नहीं करते ,जितना कि हमारे द्वारा खाए गए खाने के बाद किया जाना चाहिए। हमारा गलत रहन-सहन ,बुरी आदत, तथा खान-पान में आनियमिता के कारण शरीर में मोटापा बढ़ता जा रहा है। जो ऊर्जा हमारे शरीर में ज्यादा उत्पन्न होकर अतिरिक्त रह जाती है, वह शरीर के उन्हीं भागों में चरबी के रूप में जमा हो जाती है। इससे हमारा शरीर का वजन बढ़ने लगता है और हमें मोटापा घेर लेता है। पेट के लटकने से मांसपेशियां ढीली हो जाती है। मोटे व्यक्ति को उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, दिल की बीमारी, जोड़ों के दर्द ,गठिया की संभावना है अधिक होती है। मोटापा मेहनत से कम किया जाता है। लेकिन जमी हुई चर्बी को घरेलू या आयुर्वेदिक तरीकों से भी गलाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कुछ घरेलू नुस्खे, जिससे हम मोटापा को कम कर सकते हैं।
1. नींबू

नींबू का रस मोटापा कम करने में बहुत कारगर साबित होता है।नींबू का रस बहुत तरीके से मोटापा कम करने में प्रयोग किया जाता है।
- 25 ग्राम नींबू के रस में 25 ग्राम शहद मिलाकर, गर्म पानी के साथ प्रतिदिन सुबह-शाम पीने से मोटापा दूर होता है।
- 1 पूरे नींबू का रस प्रतिदिन सुबह गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से मोटापा की बीमारी दूर होती है।
- नींबू का रस नमक के साथ भी मोटापा कम करने में कारगर साबित होता है।
- नींबू का रस और करेले के रस मिलाकर पीने से मोटापा नष्ट होता है।
नींबू का रस शरीर की चर्बी कम करने के साथ-साथ पेट के हानिकारक कीड़े को भी नष्ट करता है।
2. टमाटर

टमाटर प्याज में थोड़ा-सा सेंधा नमक डालकर,खाना खाने से पहले सलाद के रूप में खाने से भूख कम लगती है। इससे डायटिंग हो जाती है और मोटापा कम हो जाता है।
3. तुलसी

तुलसी के कोमल और ताजे पत्ते को पीसकर, दही के साथ बच्चे को सेवन कराने से अधिक चर्बी बनाना कम होता है। इसके पत्तेेेे के रस को शहद के साथ मिला कर दिया जाए तो शरीर का ढीलापन दूर होता है।
4. पानी

भोजन से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीने से भूख का अधिक लगना कम होता है,और हमारे शरीर में अधिक ऊर्जा नहीं बनता। इससे चर्बी घटने लगती है। बांसी ठंडे पानी में शहद मिलाकर प्रतिदिन पीने से मोटापा में लाभ मिलता है। ज्यादा पानी पीने से हमारे शरीर के पाचन क्रिया सही रहती है ,और हमारे शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व को भी पानी बाहर निकाल देता है।
5. फलों का रस

फलों का रस मोटापा कम करने में बहुत उपयोगी साबित होता है। इसमें में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में चर्बी को कम करने में मदद करता है।फलों के रस में कैलोरी भी कम करने की क्षमता होती है। जिससे हमारे शरीर का वजन और मोटापा कम होता है। गाजर, करेला, ककड़ी, पत्तागोभी ,टमाटर ,तरबूज ,सेव, प्याज का रस भी फायदेमंद होता है।
यह सभी नुस्खे शरीर के पाचन शक्ति को बढ़ा देता है। जिससे सही समय पर भूख लगता है और खानपान नियमित हो जाती है।जिससे सही मात्रा में ऊर्जा बनती है और हमारे शरीर में मौजूद चर्बी का इस्तेमाल होने लगता है। अगर हम सुबह हल्का व्यायाम के साथ इन नुस्खे को अपनाएं ,तो मोटापा बहुत जल्द खत्म हो जाएगा।