दाढ़ी मूछ के बालों को काला करने के 5 घरेलु उपाय, 1 दिन में मिलेगा अच्छा परिणाम
आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लग गए हैं और यह समस्या आजकल के लड़कों में आसानी से देखी जा रही है| दाढ़ी और मूंछ के बाल सफेद होने से युवा लड़के अक्सर शर्मिंदा महसूस करते हैं| दाढ़ी के बालों को सफेद होने पर इन्हें छुपा पाना आसान नहीं होता है| इन्हें काला करने के लिए कुछ लोग कलर या डाई का उपयोग करते हैं| वहीं कुछ लोग दाढ़ी रखना चाहते हैं लेकिन सफेद होने की वजह से वे नियमित रूप से शेविंग बनाकर रखते हैं|
punjab keasri |
कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी अपने दाढ़ी मूछ के बालों को काला रखा जा सकता है| आज इस आर्टिकल में हम उन्हें उपाय के बारे में जानेंगे| इन उपायों को अगर आप 15 दिन या उससे ज्यादा समय तक उपयोग करते है तो आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलता है|
पहला उपाय
नारियल के तेल में कुछ कड़ी पत्ते डालकर इसे अच्छे तरीके से उबाल लीजिए| जब यह तेल ठंडा हो जाए तो इससे अपने दाढ़ी और मूंछ की रोजाना मालिश करनी चाहिए| कुछ ही दिनों में दाढ़ी मूंछ के बाल काले होने लगते हैं साथ ही घने और गहरे होने लगते हैं| अगर आप के सर के बाल सफेद है तो उसके लिए भी यह तेल बहुत उपयोगी है|
दूसरा उपाय
दाढ़ी मूछ के सफेद बालों को काला करने के लिए आलू बेहद उपयोगी है| आलू के पेस्ट में दाल का पेस्ट मिलाकर इसे दाढ़ी मूंछ पर लगाने से बाल काले होते हैं| क्योंकि आलू के अंदर प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण मौजूद होता है|
तीसरा उपाय
फिटकरी को पीसकर इसका पाउडर बना लीजिए| इस पाउडर में कुछ मात्रा में गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट बना लीजिए| अगर दाढ़ी मूंछ के बाल सफेद है तो वहां पर इसे लगाएं 20 मिनट तक लगाकर रखने के बाद इसे सादा पानी से धो लीजिए|
चौथा उपाय
प्याज का रस भी हमारे बालों को काला करने में काफी उपयोगी होता है| एक चम्मच प्याज का रस लेकर इसमें पुदीने का रस मिलाएं और इसे दाढ़ी मूछ के सफेद बालों के ऊपर लगाए| कुछ दिन लगातार ऐसा करने से बालों की सफेदी धीरे धीरे गायब हो जाएगी|
पांचवा उपाय
आधा कप कच्चे पपीते को पीसकर उसमें एक चम्मच एलोवेरा जूस मिलाएं और इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स करके इसमें थोड़ी सी हल्दी में मिला लीजिए| फिर इस पेस्ट को अपने सफेद बालों के ऊपर लगाएं| इससे बाल काले होने में मदद मिलती है|