अमर सिंह ने इलाज के दौरान अमिताभ बच्चन से मांगी थी माफी, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान
राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया है। अमर सिंह का किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। पिछले करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज चल रहा था। बता दें कि कुछ समय पहले ही अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन से माफी मांगी थी।
कभी तत्कालीन सपा मुखिया और वर्तमान में पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खासमखास रहे अमर सिंह का कुछ दिनों पहले ही किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। अमर सिंह समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद और यहां तक कि पार्टी के महासचिव तक के पद पर रह चुके है। 2016 में समाजवादी पार्टी के समर्थन से बतौर राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए अमर सिंह का कार्यकाल 2022 के जनवरी महीने में खत्म होने वाला था।
साल 2010 का वो 6 जनवरी का दिन था जब अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्हें तत्कालीन सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने उन्हें पार्टी से निलबिंत कर दिया।