आज भी सुशांत सिंह राजपूत के लौटने का इंतेजार कर रहा है उनका डॉगी
सुशांत सिंह राजपूत का निधन उनके फैंस के लिए सदमे की तरह था। सोशल मीडिया पर फैंस अभिनेता के वीडियोज और तस्वीरें साझा कर उन्हें याद कर रहे हैं। इस बीच सुशांत की भतीजी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनका डॉगी फज नजर आ रहा है।
सुशांत के निधन के तुरंत बाद भी उनके डॉगी के कई वीडियोज वायरल हुए थे। सुशांत की भतीजी मल्लिका सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फज का वीडियो पोस्ट किया। साथ ही उन्होंने लिखा कि 'फज अभी भी उम्मीद भरी निगाहों से दरवाजे की ओर देखता रहता है।'
सुशांत के निधन के बाद उनका परिवार फज को अपने साथ बिहार के पटना स्थित घर पर ले गए हैं। इससे पहले अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी फज की एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें सुशांत के पिता केके सिंह और फज नजर आए।