रिया नहीं बल्कि इस हीरोइन के कारण 4 रातों तक नहीं सोए थे सुशांत सिंह राजपूत, दोस्त ने किया बड़ा खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी की जांच बढ़ने की साथ ही अब अभिनेता के फैंस को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इधर सुशांत के कई करीबी उनसे जुड़ी बातों का खुलासा कर रहे हैं। हाल ही में सुशांत के दोस्त और धारावाहिक पवित्र रिश्ता के निर्देशक कुशल जावेरी ने बताया है कि #MeToo के आरोप लगने के बाद अभिनेता पर क्या बीती थी।
साल 2018 में सुशांत सिंह राजपूत फिल्म दिल बेचारा की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री संजना सांघी भी थीं। इस दौरान खबर उड़ी की सुशांत ने संजना के साथ बदसलूकी की। ये खबर आग की फैल गई और इससे सुशांत बुरी तरह प्रभावित हुए।
कुशल जावेरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि #MeToo के आरोप लगने के बाद सुशांत सिंह राजपूत चार रातों तक नहीं सोए थे। वो इंतजार कर रहे थे कि संजना सांघी सामने आकर इन आरोपों का सच बताएंगी। कुशल जावेरी ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'मैं सुशांत के साथ जुलाई 2018 से फरवरी 2019 तक रहा। मैंने उन्हें अक्टूबर 2018 में #MeToo के दौरान सबसे ज्यादा तकलीफ में देखा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बिना किसी ठोस सबूत के उन्हें निशाना बना रहा थी। हमने संजना सांघी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन तब वो यूएस में थीं और बात नहीं कर सकती थीं (अजीब इत्तेफाक है)।'