भारत में सोने की कीमतों ने रच दिया नया इतिहास, दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50000 के करीब
सोने-चांदी की कीमतों में आज बड़ा उछाल देखने को मिला। आज सोना एक नया इतिहास रचते हुए ऑल टाइम हाई 49122 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। बता दें बुधवार सुबह देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 510 रुपये प्रति 10 ग्राम उछल कर 48954 रुपये पर खुला और शाम को यह 49122 रुपये पर पहुंच गया। सोने के रेट में आज 678 रुपये का प्रति 10 ग्राम का उछाल आया। इससे पहले एक जुलाई को सोना 48980 रुपये पर पहुंचा था। वहीं चांदी आज 1270 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 50140 रुपये पर पहुंच गई। वहीं बुधवार को वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 2011 के बाद पहली बार 1810.80 डॉलर प्रति औंस तक उछला। बीते नौ साल में पहली बार सोना ने 1800 डॉलर पति औंस के स्तर को तोड़ा है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) सोने-चांदी की औसत कीमत अपटेड करती है। ibjarates के मुताबिक 8 जुलाई 2020 को सोने-चांदी के रेट इस प्रकार रहे...
8 जुलाई का फाइनल रेट
धातु | 8 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 7 जुलाई का रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
|
Gold 999 (24 कैरेट) | 49122 | 48444 | 678 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 48925 | 48250 | 675 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 44996 | 44375 | 621 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 36842 | 36333 | 509 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28736 | 28340 | 396 |
Silver 999 | 50140 रुपये प्रति किलो | 48870 | 1270 |
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50000 के करीब
वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमत में उछाल और रुपये में गिरावट के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव बुधवार को 723 रुपये की बढ़त के साथ बंद हुआ। सोना 49,898 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। मंगलवार को सोना भाव 49,175 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।हालांकि चांदी भाव 104 रुपये टूटकर 50,416 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। मंगलवार को चांदी 50,520 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी।